HomeBigg BossBigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को बोरिंग कहे जाने पर सलमान खान ने...

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को बोरिंग कहे जाने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन

जब से ‘बिग बॉस 20’ शुरू हुआ है, सोशल मीडिया पर इसकी कास्टिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इस बार घर में बड़े और दमदार चेहरों की कमी है, जिससे सीजन थोड़ा फीका लग रहा है। अब खुद शो के होस्ट सलमान खान ने इन आलोचनाओं पर रिएक्ट किया है और ‘वीकेंड का वार’ में इस पर खुलकर बात की है।

आम्रपाली दुबे से बातचीत और भाईजान का बड़ा कबूलनामा

‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे से पूछा कि क्या उन्हें शो में किसी भी चीज की कमी महसूस हो रही है। इस पर आम्रपाली ने साफ मना कर दिया। इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमने सोचा था कि हम बड़ी सावधानी से कंटेस्टेंट्स चुनेंगे, लेकिन कभी-कभी हमारे सिलेक्शन में थोड़ी कमी रह जाती है।” इसके आगे उन्होंने हंसते हुए यह भी जोड़ दिया कि, “जब आप कहते हैं कि कोई कमी नहीं है, तो हमें लगता है कि एक-दो ऐसे लोग तो घर में होने ही चाहिए थे!”

कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर सलमान का रिएक्शन

सलमान ने घर वालों की क्लास लेते हुए कहा कि उनके जैसे कंटेस्टेंट्स को होस्ट करना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। भाईजान ने आगे कहा, “आप लोगों की दुआओं, योगदान, नियमों के तोड़ने, बदतमीजियों, इमोशंस और हरकतों की वजह से—और हां, गालियों को तो हम म्यूट कर देते हैं—मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग मेरा नाम जरूर रोशन करोगे!”

कौन-कौन है बिग बॉस 20 का हिस्सा?

इस सीजन में कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनमें माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, रीति तिवारी, सिंगर यंग डीएसए, यूट्यूबर स्काउटओपी (ScoutOP), कंटेंट क्रिएटर आरिश्फा खान और मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम शामिल हैं। हालांकि शुरुआती लिस्ट देखकर फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन पहले ही हफ्ते के ड्रामे ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है।

शो का अब तक का हाल

6 सितंबर से JioHotstar और Colors TV पर टेलीकास्ट हो रहे इस शो में इस बार एक नया ट्विस्ट है, जहां कंटेस्टेंट्स के पास खुद को बचाने के लिए दो ‘लाइफ’ हैं। हालांकि, पहले ही ‘वीकेंड का वार’ में जनता के कम वोट मिलने की वजह से उदिति सिंह को अपनी एक ‘लाइफ’ गंवानी पड़ी, वहीं कैप्टन यंग डीएसए ने कनिका मान का ‘वरदान’ भी छीन लिया। शो का यह धमाकेदार सफर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments