HomeEntertainment NewsBox OfficeHaiwaan Box Office Collection: पहले वीकेंड में ही ढेर हुई अक्षय-सैफ की...

Haiwaan Box Office Collection: पहले वीकेंड में ही ढेर हुई अक्षय-सैफ की फिल्म, 3 दिन में सिर्फ 6.50 करोड़ का कलेक्शन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘Haiwaan’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और अब पहले वीकेंड के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने तीन दिनों में महज 6.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है। Box Office India की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।

रविवार को भी नहीं संभली फिल्म की कमाई

‘Haiwaan’ ने शुक्रवार को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई घटकर करीब 2.25 करोड़ रुपये रह गई। रविवार, जिसे आमतौर पर फिल्मों के लिए सबसे मजबूत दिनों में माना जाता है, वहां भी फिल्म सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये ही जुटा सकी।

इस तरह फिल्म का पहले वीकेंड का कुल नेट कलेक्शन करीब 6.50 करोड़ रुपये रहा।

सोमवार को 1 करोड़ भी मुश्किल

रिपोर्टस के मुताबिक रविवार की कमजोर कमाई को देखते हुए सोमवार को फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल फिल्म को मिर्जापुर और हमुमान अंश दो ऐसी फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स और फिल्म को लेकर कम दिलचस्पी के साथ-साथ निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने भी इसकी कमाई पर असर डाला है। हालांकि पहले दिन की कम कमाई के बाद शनिवार और रविवार को किसी तरह की बड़ी ग्रोथ की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म उस मोर्चे पर भी कमजोर साबित हुई।

नॉन-थियेट्रिकल डील से मिली बड़ी राहत

जहां थिएटर से ‘Haiwaan’ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, वहीं फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल रेवेन्यू को लेकर स्थिति कुछ बेहतर बताई जा रही है। Box Office India के अनुसार फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल सौदे करीब 80 करोड़ रुपये के हैं, जिसमें डिजिटल राइट्स की वैल्यू लगभग 60 करोड़ रुपये बताई गई है।

ऐसे में फिल्म की थिएट्रिकल कमाई भले ही बेहद कमजोर रही हो, लेकिन नॉन-थियेट्रिकल डील मेकर्स के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो सकती है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘Haiwaan’ सोमवार से बॉक्स ऑफिस पर कोई वापसी कर पाएगी या फिर इसकी थिएट्रिकल रन बेहद कम कलेक्शन के साथ सि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments